फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Case filed against family including Corona infected

कोरोना संक्रमित सहित परिवार पर मुकदमा दर्ज

Thu, 08 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case filed against family including Corona infected
कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाने पर एक परिवार झगड़े पर उतारू हो गया। परिवार ने आत्महत्या करने की तक की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

बार-बार अनुरोध के बावजूद सैंपल नहीं देने पर पुलिस ने कोरोना संक्रमित सहित परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर लिया।
कीर्तिनगर तहसील की ग्राम पंचायत जयालगढ़ में एक युवक के कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसे होम आइसोलेट कर दिया था। एसडीएम कीर्तिनगर आकांक्षा वर्मा ने बताया कि जब राजस्व उप निरीक्षक और डॉक्टर टीम के साथ संक्रमित के परिवार का सैंपल लेने गए, तो संक्रमित व उसका परिवार झगड़े पर उतारू हो गया। परिवार ने आत्मदाह करने की धमकी दे डाली। पर सैंपल देने के लिए तैयार नहीं हुए। समझाने के बाद भी जब वह नहीं माने, तो कीर्तिनगर कोतवाली में उनके खिलाफ कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। हालांकि परिवार का सैंपल ले लिया गया है। एसडीएम ने बताया कि लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग अन्य कर्मियों के सहयोग से लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed