{"_id":"6793cab8a073057b69025d65","slug":"candidates-were-busy-multiplying-wins-and-losses-pauri-news-c-5-1-gkp1010-602771-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हार जीत का गुणा भाग करने में जुटे रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हार जीत का गुणा भाग करने में जुटे रहे प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। नगर निकाय चुनाव का परिणाम शनिवार को आएगा, लेकिन मतदान के बाद शुक्रवार से प्रत्याशी व उनके समर्थक जीत-हार के गुणा भाग में जुट गए हैं। कार्यालयों में प्रत्याशी एवं कार्यकर्ता वोटों के समीकरण को मंथन में जुटे रहे।
बृहस्पतिवार को निकाय चुनाव संपन्न हो गए हैं। इसके साथ ही अब सभी शनिवार को मतगणना का इंतजार है। नगर पालिका पौड़ी के लिए अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों ने जीत हार के लिए मंथन किया। भाजपा-कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं से वोटिंग को लेकर फीड बैक भी लिया। साथ ही जीत-हार के अंतर को लेकर चर्चा की। वहीं शहर में लोगों में भी निकाय चुनाव के परिणाम को लेकर उत्साह दिखा। चाय की दुकानों से लेकर सरकारी कार्यालयों के दफ्तरों में चुनाव परिणाम को लेकर कर्मचारी बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी है लोगों की नजर
नगर निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। जिनमें दो भाजपा, कांग्रेस और चार निर्दलीय चुनाव लड़े। निर्दलीयों ने भी बेहरतीन तरीके से चुनाव लड़ा। जिसमें एक प्रत्याशी के प्रचार को लेकर पूरे में शहर में चर्चा रही। जिसके बाद वोटरों में भाजपा-कांग्रेस साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी जीत के अपने-अपने दावे कर रहे हैं। हालांकि सभी की नजरे शनिवार को आने वाले परिणाम पर हैं।
विज्ञापन