फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cages installed in Srikot and Koteshwar

श्रीकोट और कोटेश्वर में लगाए गए पिंजरे

Sun, 26 Sep 2021 07:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Cages installed in Srikot and Koteshwar
नागदेव रेंज के गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने पिंजरे लगा दिए हैं। वहीं, लोगों ने दिन के उजाले मेें गंगादर्शन बैंड के जंगल में गुलदार की चहलकदमी देखी है। गुलदारों की वजह से महिलाएं चारा पत्ती लेने जंगल जाने से डर रही हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार सक्रिय हैं। लगभग 20 दिन पूर्व नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड-1 (श्रीकोट) में गुलदार ने चार घोड़े मार डाले थे। वार्ड-2 में गुलदार को लोगों ने देखा है। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में भी गुलदार सक्रिय रहता है। वहीं दो दिन पूर्व गुलदार ने गंगा दर्शन बैंड के पास जंगल में एक महिला को घायल कर दिया था। 15 दिन पूर्व इसी के पास स्कूटी सवार पत्रकार भी गुलदार के हमले में घायल हो गए थे।
विज्ञापन

रेंजर अनिल भट्ट ने बताया कि वार्ड एक और कोटेश्वर में पिंजरे लगा दिए गए हैं। यहां गुलदार की सक्रियता की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में जगह-जगह झाड़ियां उग जाती हैं। इससे गुलदार को छुपने की जगह मिल जाती है। उन्होंने जनता से नियमित रूप से झाड़ियों की सफाई करने की अपील की है। साथ ही घास लेने जंगल की ओर जाने वाली महिलाओं से समूह में रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed