फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Cadets organized a public awareness rally on World Rivers Day.

Pauri News: विश्व नदी दिवस पर कैडेट्स ने निकाली जनजागरूकता रैली

Thu, 24 Sep 2026 04:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 24 Sep 2026 04:00 PM IST
विज्ञापन
Cadets organized a public awareness rally on World Rivers Day.
देवप्रयाग। राष्ट्रीय कैडेट कोर इकाई, राजकीय इंटर कॉलेज देवप्रयाग द्वारा विश्व नदी दिवस के अवसर पर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई यह रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पवित्र संगम स्थल तक पहुंची, जहां कैडेट्स ने नारों के माध्यम से आमजन को नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के प्रति जागरूक किया। संगम स्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एलपी ध्यानी ने कैडेट्स और लोगों से नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने इस वर्ष की थीम जंगल नहीं तो नदी नहीं, नदी नहीं तो जीवन नहीं पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण और नदियों के अटूट संबंध को रेखांकित किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विपिन कुमार भट्ट, वरिष्ठ शिक्षक डीपी जोशी सहित 50 से अधिक कैडेट्स एवं शिक्षक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed