फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bushes have not been cleared along the Khandah-Girgaon road.

Pauri News: खंडाह-गिरगांव मार्ग से नहीं हुआ झाड़ियों का कटान

Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Oct 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Bushes have not been cleared along the Khandah-Girgaon road.
श्रीनगर। इडवालस्यू पट्टी के खंडाह-गिरगांव मार्ग पर बरसात खत्म होने के बाद भी झाड़ियों का कटान नहीं हो पाया है। सड़क किनारे उगी घनी झाड़ियों के बीच से गुजरना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है। क्षेत्र में गुलदार की चहलकदमी से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।
विज्ञापन

अजय हटवाल, दुर्गा प्रसाद, सूर्य प्रकाश नौटियाल और प्रेम बल्लभ ने बताया कि इस मार्ग से पिपलकोटी, औणी, असनाली, क्वीराली, गिरगांव और कुकड़गांव के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। मगर झाड़ियों के कारण मार्ग पर खतरा बना हुआ है। उन्होंने लोनिवि से जल्द झाड़ी कटान कराने की मांग की। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले झाड़ी कटान कराने की तैयारी की गई थी। मगर मौसम खराब होने और बारिश के कारण काम नहीं हो पाया। क्षेत्र में झाड़ियों की समस्या को देखते हुए जल्द कटान कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed