फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bull fight caused a jam in Gola Park

सांडों की लड़ाई से गोला पार्क में लगा जाम

Thu, 02 Jan 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Bull fight caused a jam in Gola Park
गोला पार्क में बृहस्पतिवार शाम दो सांडों में लड़ाई हुई। देखते ही देखते यहां 6-7 सांडों का झुंड जमा हो गया। आपसी संघर्ष के दौरान सांडों ने गोला पार्क और दुकानों के बाहर खड़े दुपहिया वाहन गिरा दिए, जिससे जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शी विनय भट्ट ने बताया कि सांड लड़ते हुए दुकान के अंदर घुस गए। आसपास खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। सांड इतने गुस्से में थे कि उनकी चपेट में आने पर जान भी जा सकती थी। लोगों ने डंडे मारे और पानी भी फेंका, लेकिन सांड लड़ते ही जा रहे थे। इसी दौरान एक सांड दूसरे को खदेड़ते हुए गणेश बाजार की ओर ले गया। तब गोला पार्क में माहौल शांत हुआ। मकसूद और गोली सिंह ने बताया कि पहले भी सांडों की लड़ाई से नुकसान हो चुका है। उन्होंने पालिका से सांडों को आबादी से बाहर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed