फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BSNL workers started work boycott

बीएसएनएल वर्करों ने किया कार्य बहिष्कार शुरू

Tue, 05 Nov 2019 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
BSNL workers started work boycott
10 माह से मानदेय नहीं मिलने से आहत बीएसएनएल कैजुअल एंड कान्ट्रैक्ट वर्करों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। वर्करों का कहना है कि मानदेय भुगतान के लिए अधिकारियों से कई बार लिखित व मौखिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष बलवीर बिष्ट व सचिव जितेंद्र बिष्ट ने कहा कि मानदेय न मिलने से वह अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी नहीं कर पा रहे हैं। विगत तीन सितंबर को महाप्रबंधक कार्यालय परिसर श्रीनगर में प्रदर्शन के बाद जल्द मानदेय दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया। लेकिन बावजूद इसके अभी तक मानदेय नहीं मिला है। संगठन सचिव बृजेंद्र थपलियाल ने बताया कि वर्करों ने बीएसएनएल प्रशासन की घौर उपेक्षापूर्ण नीति के चलते कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। इस अवसर पर बालम सिंह रावत, विनोद कपरवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed