{"_id":"61585c0a8ebc3e8bb3253ab6","slug":"bsc-1st-semester-cut-off-released-shrinagar-news-drn3921739160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर ने बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी कर दी है। गणित में सामान्य वर्ग की कट ऑफ 86.2 प्रतिशत और बायो ग्रुप में 83.8 प्रतिशत रही है। प्रथम मेरिट लिस्ट में गणित ग्रुप में 380 और बायो ग्रुप में 394 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हैं। विवि ने संबंधित छात्र-छात्राओं से 8 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करने की अपील की है।
गढ़वाल विवि के बीएससी प्रथम सेमेस्टर प्रवेश समिति (बिड़ला परिसर) के संयोजक डॉ. एससी सती ने प्रथम वरीयता सूची घोषित की। उन्होंने बताया कि गणित वर्ग में सामान्य वर्ग की छात्रों की मेरिट उच्चतम 99.4 प्रतिशत और निम्नतम 86.2 प्रतिशत रही है। जबकि बायो ग्रुप में उच्चतम मेरिट 97.4 प्रतिशत और न्यूनतम 83.8 प्रतिशत रही। गणित वर्ग ईडब्लूएस की कट ऑफ मेरिट 61 प्रतिशत, ओबीसी की 56.8 प्रतिशत, एससी की 55.8 प्रतिशत और एसटी श्रेणी की 58.8 प्रतिशत है। वहीं बायो ग्रुप में ईडब्लूएस की कट ऑफ मेरिट 51 प्रतिशत, ओबीसी की 62 प्रतिशत, एससी की 61.6 प्रतिशत और एसटी की 58.6 प्रतिशत है। डॉ. सती ने मेरिट सूची में सम्मिलित छात्र-छात्राओं से 2 से 8 अक्तूबर तक ऑनलाइन मोड में फीस जमा कराने के लिए कहा है। छात्र-छात्राएं अपनी यूजर आईडी से प्रवेश शुल्क जमा कराएंगे। परिसर खुलने पर छात्र-छात्राएं अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की छायाप्रति, प्रवेश आवेदन पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र व स्थानांतरण प्रमाण पत्र की मूल प्रति संकायाध्यक्ष कार्यालय में जमा कराएंगे।