फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Brother and sister killed in accident, wife injured

दुर्घटना में भाई-बहन की मौत, पत्नी घायल

Mon, 10 Oct 2022 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:07 AM IST
सार

पौड़ी-कोटद्वारा राजमार्ग पर परसुंडाखाल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शनिवार को शाम करीब छह बजे हुई कार दुर्घटना में दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया है।गोविंद सिंह का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Brother and sister killed in accident, wife injured

विस्तार

पौड़ी-कोटद्वारा राजमार्ग पर परसुंडाखाल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में एक ही परिवार को तीन लोग पौड़ी से दिल्ली जा रहे थे। दुर्घटना में भाई-बहन की मौत हो गई जबकि पत्नी घायल है। जिसे जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को एक ही परिवार के तीन लोग पौड़ी से दिल्ली कार से जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर परसुंडाखाल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया है। बाजार चौकी प्रभारी हेमकांत सेमवाल ने बताया कि हादसे में वीर सिंह पंवार (62) पुत्र कोतवाल सिंह ग्राम बुरांसी तहसील पौड़ी निवासी और बीरा देवी (60) पत्नी सोबन सिंह गुर्साइं ग्राम डुंगी तहसील पौड़ी की मौत हो गई। दोनों भाई-बहन हैं। दुर्घटना में सुनीता पंवार (58) पत्नी वीर सिंह पंवार ग्राम बुरांसी घायल हो गई है।
विज्ञापन

हादसे में दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ा
पीपलकोटी। बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर शनिवार को शाम करीब छह बजे हुई कार दुर्घटना में दो अन्य घायलों ने भी दम तोड़ दिया है। अब दुर्घटना में मृतकों की संख्या चार हो गई है, जबकि एक घायल व्यक्ति का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चमोली कोतवाली के कोतवाल कुलदीप रावत ने बताया कि जोशीमठ के करछी गांव के ग्रामीण निजमुला घाटी में एक धार्मिक कार्यक्रम में गए थे। लौटते वक्त सेंजीधार के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार देव सिंह (52) और कर्ण सिंह (63) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि गंगा सिंह (47) और बलवीर सिंह (48) (सभी करछी गांव निवासी) ने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। गोविंद सिंह का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed