फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BRO jawan cremated with state honors

राजकीय सम्मान के साथ बीआरओ के जवान का संस्कार

Sun, 18 Jul 2021 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
BRO jawan cremated with state honors
अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान मृत बीआरओ के जवान जवाहर सिंह रावत का राजकीय सम्मान के साथ गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पुलिस के जवानों की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विज्ञापन

भरपूर क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी जवाहर सिंह रावत (54 वर्ष) बीआरओ अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे। 15 जुलाई शाम को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। शनिवार को जवाहर सिंह का पार्थिव शरीर विमान से जॉलीग्रांट लाया गया जो देर शाम उनके गांव पाली पहुंचा। तिरंगे में लिपटा पति का पार्थिव शरीर देख उनकी पत्नी रूकमा देवी और बेटा गौरव फूट-फूट कर रोने लगे। एकत्र गांव के लोगों के भी आंसू नहीं थमे। जवाहर सिंह तीन महीने पहले घर आए थे। वह सभी से मिलकर खुशी-खुशी ड्यूटी पर गए थे। रविवार को गंगा तट स्थित बागेश्वर घाट पर उनके पुत्र गौरव सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर तहसीलदार एसएस कठैत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह रावत, प्रधान महेंद्र सिंह, धर्म कुमार, पूर्व क्षेपं सदस्य जगदीश चंद्र आर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed