फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   BRO ADG Anil will receive the Ati Vishisht Seva Medal

बीआरओ के एडीजी अनिल को मिलेगा अति विशिष्ट सेवा पदक

Wed, 29 Jan 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
BRO ADG Anil will receive the Ati Vishisht Seva Medal
अनिल कुमार - फोटो : SHRINAGAR
श्रीनगर निवासी बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के एडीजी (अपर महानिदेशक) अनिल कुमार का चयन अति विशिष्ट सेवा पदक (एवीएसएम) के लिए होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। अनिल को यह सम्मान दो माह बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा।
विज्ञापन

71 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एडीजी अनिल कुमार को एवीएसएम देने की घोषणा की थी। वह वर्तमान में बीआरओ के पश्मिोत्तर क्षेत्र में एडीजी के पद पर तैनात हैं। उनको यह पुरस्कार भारत के सीमावर्तीं दुरुह क्षेत्रों में पुल और सुरंग नियोजन व निर्माण के लिए मिला है। कुमार को देश के दुर्गम व विपरीत जलवायु व परिस्थितियों में काम करने का 35 साल का अनुभव है। अनिल कुमार के बड़े भाई व नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजीव कुमार विश्नोई ने बताया कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख व त्रिपुरा में 5 परियोजनाओं की कमान संभाली है। अनिल कुमार को सम्मान मिलने की घोषणा पर नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी, प्रगतिशील जनमंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी, ओम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहन लाल जैन, कृष्णानंद मैठाणी व बिपिन मैठानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, वरिष्ठ कांगे्रसी योगेंद्र खंडूड़ी, रवि अग्रवाल व राकेश ध्यानी आदि ने खुशी जताई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed