{"_id":"65c238872530d9deaf0551fb","slug":"bped-team-won-the-inaugural-football-match-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-102970-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बीपीएड टीम ने जीता फुटबाल का उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बीपीएड टीम ने जीता फुटबाल का उद्घाटन मुकाबला
Tue, 06 Feb 2024 07:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो
मरोड़ा की टीम को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से हराया
रस्साकशी प्रतियोगिता में पाली, छानी, सिमखेत व ढीक्वाली की टीमों ने जीते मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
पाबौ। खुडेश्वर खेल मैदान में स्व. प्रताप सिंह नेगी व स्व. रोहित नेगी स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता का मंगलवार से आगाज हो गया। इस दौरान प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला राठ महाविद्यालय पैठाणी की बीपीएड टीम के नाम रहा। वहीं रस्साकशी प्रतियोगिता में पाली, छानी, सिमखेत व ढीक्वाली गांव की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. रजनी रावत ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला राठ महाविद्यालय पैठाणी की बीपीएड टीम व मरोड़ा के बीच खेला गया। बीपीएड की टीम ने मरोड़ा को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से हराया। बीपीएड की टीम से ऋतिक व प्रज्जवल ने 2-2 व सचिन ने 1 गोल किया जबकि मरोड़ा से मयंक डंगवाल ने गोल किया। इस दौरान हुई महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में पाली ने कोटा, छानी ने पाबौ, सिमखेत ने पाबौ को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जबकि ढिक्वाली गांव को बाई मिली। खेल समिति के अध्यक्ष करमवीर सिंह भंडारी ने बताया कि बुधवार को पौड़ी के केसुंदर व छानी की टीम के बीच दूसरा फुटबाल मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन फुटबाल खेल समिति पाबौ, व्यापार सभा, टैक्सी यूनियन व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जा रहा है। इससे पहले जीआईसी पाबौ की एनसीसी टीम ने बैंड की धुन की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सूबेदार सिंह गुसाईं, व्यापार संघ अध्यक्ष लखपती डोभाल, संदीप रावत, दुर्गा थपलियाल, शूरवीर चौहान, जयापाल सिंह रौथाण, सुधीर रावत, प्रवेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।