फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   bowing plant

पर्यावरण संरक्षण में पहाड़ के जन-जन की सहभागिता

Fri, 12 Jul 2019 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
bowing plant
पाबौ। गढ़वाल वन प्रभाग व सिविल सोयम वन प्रभाग पौड़ी की ओर से गंगा वृक्षारोपण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। शुक्रवार को ढिक्वाली पाबौ सीला तोक में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पाबौ गेंदा लाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ पर्यावरण संरक्षण का द्योतक है। यहां का जन-जन हमेशा से ही पर्यावरण के संरक्षण, पौधरोपण को लेकर अनुकरणीय भूमिका में रहा है। कार्यक्रम के तहत बुरांस, बेल, देवदार, काफल, बांज, आंवला व बांस के पोधे रोपे गए। वन क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह ने लोगों से पौधरोपण में अधिक-से-अधिक सहभागिता किए जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद गुसाईं, प्रियंका गुसाईं, मदन मोहन, सूबेदार सिंह, रजनी हटवाल, किरन पंवार, वन दरोगा महिपाल सिंह व विनोद मलासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed