{"_id":"67702ffcbb7769023b0a7e31","slug":"bonfire-was-arranged-pauri-news-c-5-1-gkp1010-581002-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अलाव की व्यवस्था हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अलाव की व्यवस्था हुई
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। जिलाधिकारी की आदेश के बाद भी पाबौ ब्लॉक में ठंड से बचने के लिए राहगीरों व व्यापारियों के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही थी। शनिवार को अमर उजाला ने प्रमुखता खबर प्रकाशित की थी। उसके बाद ब्लॉक प्रशासन ने ऐसे स्थान का चयन किया, जहां पर लोगों की आवाजाही सबसे अधिक होती है, इसके बाद ब्लॉक प्रशासन ऐसे स्थान पर अलाव की व्यवस्था कर रहा है।
वहीं व्यापारियों में भी मुख्य बाजार पाबौ में अलाव की व्यवस्था न करने को लेकर आक्रोश से देखा जा रहा था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब ऐसे स्थान पर ब्लॉक प्रशासन अलाव के लिए लकड़ियां भेज रहा है। यात्रियों व व्यापारियों को ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था की जा रही है। खंड विकास अधिकारी पाबौ धूम सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रशासन ने ऐसे स्थान को चिह्नित किया है, जहां पर अलाव की जरूरत है, ऐसे स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।