फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Body of woman found after drowning in river

Pauri News: नदी में डूबी महिला का शव मिला

Wed, 19 Nov 2025 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 19 Nov 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Body of woman found after drowning in river
कीर्तिनगर। ढुंढप्रयाग घाट पर चार नवंबर को अलकनंदा नदी में बहे दो व्यक्तियों में से एक महिला का शव बुधवार को पौड़ी स्थित जनासू गांव के पास नदी से मिला है। महिला के परिजनों ने शव की शिनाख्त की व पौड़ी पुलिस ने शव को श्रीकोट (श्रीनगर) मोर्चरी में रखा है। एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि चार नवंबर को ढुंढप्रयाग घाट पर पूजा के लिए ग्राम जबरौली पाबो ब्लॉक पौड़ी से ग्रामीणों के साथ आए एक महिला व पुरुष डूब गए थे। डुबकी लगाते समय आशा देवी (40) डूबने लगी। उन्हें बचाने के प्रयास में जसवंत सिंह (54) भी डूब गए। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को जसवंत सिंह का शव पाली विद्याकोटी मंदिर के नीचे अलकनंदा नदी के किनारे मिला था, जबकि आशा देवी का शव बुधवार को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed