फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Blew the student organizations are not solve problems VC's effigy

समस्याओं का समाधान न किए जाने पर छात्र संगठनों ने फूंका कुलपति का पुतला

Sat, 03 Aug 2019 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Blew the student organizations are not solve problems VC's effigy
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर मे कुलपति का पुतला फूंकते हुए छात्र नेता - फोटो : SHRINAGAR
गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में छात्रों ने विवि में शुल्क बढ़ोत्तरी एवं सूचना के अधिकार के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की प्रति न दिए जाने का जमकर विरोध किया। गुस्साए छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंक स्थायी कुलपति को नियुक्त किए जाने की मांग की। कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान न होने से उन्हें समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में एकत्रित एबीवीपी, जय हो, आर्यन आदि छात्र संगठनों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इसके बाद कुलपति का पुतला फूंका। विवि छात्रसंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित उछोली एवं महासचिव रामप्रकाश ने कहा कि छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगातार गड़बड़ियां हो रही हैं। मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र जब सूचना के अधिकार के तहत विवि प्रशासन से अपनी उत्तर पुस्तिकाएं मांग रहे हैं तो उन्हें 600 रुपये शुल्क जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन पर सूचना के अधिकार की अनदेखी का भी आरोप लगाया। एबीवीपी के पूर्व प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी ने कहा कि विवि लगातार शुल्क वृद्धि कर छात्रों व अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहा है। कहा कि छात्र हितों के मुद्दों को विवि प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम भी समय पर घोषित नहीं किए जाने से छात्रों को भारी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। गुस्साए छात्रों ने विवि में शीघ्र स्थायी कुलपति को नियुक्त करने की मांग की है। इस मौके पर पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष शैलेश मलासी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, पूर्व महासचिव ऋतांशु कंडारी, देवकांत देवराड़ी, संदीप राणा, निशांत प्रताप कंडारी, संजय बिष्ट, प्रदीप पंवार, मनीष डालिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed