फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Binsar Mahadev temple electricity no electricity for six months

बिनसर महादेव मंदिर बिजली में छह माह से बिजली नहीं

Wed, 17 Jun 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Binsar Mahadev temple electricity no electricity for six months
जिले के प्रसिद्ध और पौराणिक स्थल बिनसर महादेव मंदिर में छह महीने से बिजली नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग एक-दो दिन में काम होने का भरोसा देकर टाल रहा है।
विज्ञापन

मंदिर में आस-पास के कई स्थानों के श्रद्धालु पहुंचते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह जैंतवाल, मंदिर पुजारी नारायण सिंह बेलवाल, श्याम सिंह बेलवाल, और उम्मेद सिंह ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ही बिनसर महादेव मंदिर को बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

मंदिर को पांडवों के अज्ञातवास काल में विशिष्ट हस्तशिल्प कला में तैयार किया बताया जाता है। कुछ इसे राजा पृथ्वी सिंह के द्वारा पिता बिंदु की याद में बनवाया मानते हैं। बैकुंठ चतुर्दशी, पूर्णिमा पर्व सहित वर्षभर यहां पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा के साथ ही हर जगह श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नव निर्माण का कार्य चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ठप हो गया। दिसंबर से मंदिर में बिजली नहीं। इसकी शिकायत विभाग से की गई, लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंगी। उनके मुताबिक मंदिर परिसर को आने वाली बिजली लाइन पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त है। मौके पर बिनसर मंदिर विकास समिति के हयात सिंह बेलवाल, सुरेंद्र सिंह बेलवाल, कल्याण सिंह बेलवाल, चंदन सिंह चौंडियाल आदि मौजूद रहे।
मामला संज्ञान में नहीं है। क्षेत्र के कर्मचारियों से जानकारी ली जा रही है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी।
नवीन मैंदोला, एसडीओ, स्यूंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed