फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bike thief in CCTV camera

बाइक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

Sun, 22 Nov 2015 06:31 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Sun, 22 Nov 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
अपर कालाबड़ क्षेत्र में शनिवार रात तीन चोरों ने एक घर के बरामदे से बाइक चोरी कर ली। चोरों ने घटना को बड़े आराम से अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना एक व्यापारी के गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। चोर बाइक के लॉक तोड़ने में एक्सपर्ट प्रतीत हो रहे हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि उनके संबंध बाहर के वाहन चोर गिरोह से हो सकते हैं।
विज्ञापन


गोविंदनगर निवासी दीपक सिंह पुत्र कश्मीर सिंह शनिवार रात अपने बड़े भाई बृजपाल राजपूत के अपर कालाबड़ स्थित आवास पर गए थे। अपनी बाइक उन्होंने बरामदे में खड़ी कर दी। रविवार तड़के 3:15 बजे वह बाहर गए तो बाइक गायब थी। उन्होंने घटना की सूचना बाजार चौकी पुलिस को दी। इस बीच पुलिस ने छानबीन के दौरान बृजपाल के घर के सामने व्यापारी के गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली गई। उसमें 18 से 20 साल के तीन युवक बाइक चोरी कर ले जाते हुए देखे जा रहे हैं। चोरों ने रात करीब 12 बजे बरामदे में खड़ी बाइक चेक की। इसी दौरान सड़क से एक बाइक सवार गुजरा तो तीनों छिप गए और आधे घंटे बाद तीनों बाहर निकले और बाइक को खींचकर सड़क पर ले आए और बाइक का लॉक तोड़कर जौनपुर की ओर भाग गए।  पुलिस की मानें तो तीनों आरोपी पहचान लिए गए है। वे स्थानीय युवक हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed