{"_id":"6a00860bde36d013560180a5","slug":"bhagirathi-kala-sangam-honored-senior-citizens-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122549-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भागीरथी कला संगम ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भागीरथी कला संगम ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
Sun, 10 May 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sun, 10 May 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो
श्रीनगर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम की मासिक बैठक कल्याणेश्वर मंदिर में हुई। बैठक में संस्था के वरिष्ठ सदस्यों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए वरिष्ठजनों में रमेश चंद्र थपलियाल, दीनबंधु चौहान, हरिप्रसाद उनियाल, भगत सिंह बिष्ट, पदमेंद्र सिंह रावत, रघुवीर सिंह रावत, राजेंद्र रावत, प्रनोद नौटियाल और यमुना प्रसाद काला प्रमुख रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संस्था लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था के निदेशक मदन गड़ोई ने कहा कि सफाई अभियान के साथ-साथ संस्था के बैनर तले बन रही गढ़वाली फिल्म बैमी शंख का विमोचन मई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र बर्थवाल आदि मौजूद रहे। संवाद