फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Beautification and construction work of Madho Singh Memorial has not started.

Pauri News: शुरू नहीं हुआ माधो सिंह स्मारक का सौंदर्यकरण और भवन का निर्माण कार्य

Fri, 22 Nov 2024 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Beautification and construction work of Madho Singh Memorial has not started.
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के ऐतिहासिक गांव मलेथा में माधो सिंह भंडारी स्मारक के सौंदर्यीकरण और भवन निर्माण के लिए बजट मिलने के एक वर्ष बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

वीर शिरोमणि माधाे सिंह भंडारी के त्याग और बलिदान से जुड़े मलेथा के ऐतिहासिक सेरा में रेल परियोजना का निर्माण होने से क्षतिपूर्ति के तौर पर आरवीएनएल ने माधो सिंह भंडारी के स्मारक के सौंदर्यीकरण और भवन निर्माण के लिए करीब एक करोड़ 11 लाख स्वीकृत किए थे। इसके लिए लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर को कार्यदायी एजेंसी बनाया गया था। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि जनवरी में कार्य का शिलान्यास भी किया जा चुका है। निर्माण कार्य में देरी होने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए लोनिवि से शीघ्र कार्य शुरू करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर विभाग के अधिशासी अभियंता मो. आरिफ खान ने बताया कि कार्य के लिए अगस्त में निविदा जारी की गई थी। लेकिन ठेकेदार नहीं मिल पाए। अब फिर से निविदा जारी की जा रही है। दिसंबर तक निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास है। संवाद
विज्ञापन

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed