{"_id":"6799175b648784ca900ac2af","slug":"bears-are-attacking-cattle-in-the-villages-of-western-maniyarsu-belt-caught-on-camera-pauri-news-c-5-1-gkp1010-605649-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के गांवों में भालू ही कर रहा मवेशियों पर हमले, कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के गांवों में भालू ही कर रहा मवेशियों पर हमले, कैमरे में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के पश्चिमी मनियारस्यूं पट्टी के गांवों में इन दिनों भालू गोशालाओं को तोड़कर मवेशियों को निवाला बना रहा है। भालू का सबसे अधिक दहशत बड़कोट व अमतोला गांव में है। वहीं वन विभाग ने अज्ञात जानवर होने की ग्रामीणों की आशंकाओं का भी समाधान कर दिया है। वन विभाग के ट्रैप कैमरे में भालू कैद हुआ है।
भालू प्रभावित बड़कोट गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को भालू को भगाने के टिप्स दिए। साथ ही गोशालाओं के दरवाजे व खिड़कियां मजबूत बनाने को कहा। अदवानी बीट के वनबीट अधिकारी हिमांशु नेगी ने बताया कि विभागीय टीम ने बड़कोट गांव में दो ट्रैप कैमरे लगाए थे। कैमरे को स्कैन करने पर इसमें भालू दिखाई दे रहा है।
बताया कि ग्रामीण जिसे चरक या भेड़िया समझ रहे थे व केवल भालू है। साथ ही गांव में अब रात्रि गश्त भी बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि पिछले एक माह से थनूल, धारी, बड़कोट, किसमोल्या, डांगी आदि गांवों में भालू ने 8 से 10 मवेशियों को मरा दिया है। जबकि अमतोला व बड़कोट गांव में भालू का सबसे अधिक आतंक है। यहां भालू ने 4-6 मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार दिया। इस मौके पर वन विभाग की एसडीओ आयशा बिष्ट, पौड़ी रेंज नागदेव की रेंज अफसर दिनेश चंद्र नौडियाल और वन दरोगा विजय सिंह आदि शामिल रहे।