फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   bear in hauz

हौज में फंसा भालू का बच्चा

Tue, 17 Nov 2015 06:36 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Tue, 17 Nov 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
कल्जीखाल ब्लाक के जमकंडी गांव में भालू का बच्चा दस घंटे तक सिंचाई के लिए बने हौज में फंसा रहा। ग्रामीणों की सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे हौज से सुरक्षित बाहर निकाला। भालू के इस बच्चे को पकड़कर न ले जाने से नाराज ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव भी किया।
विज्ञापन


जमकंडी गांव के ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की रात को इस गांव में कुछ भालू आपस में लड़ रहे थे। इसी दौरान करीब दो बजे तीन साल का भालू का बच्चा गांव में सिंचाई के लिए बनाए गए करीब दस फुट गहरे हौज में गिर गया। हौज से बाहर नहीं आ सकने के कारण वह रात भर चीखता रहा। मंगलवार को सुबह जब कई ग्रामीण हौज के समीप पहुंचे तो उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ रमेश चंद्र की अगुवाई में विभाग की टीम करीब दस बजे गांव पहुंची। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी भालू के बच्चे को बाहर निकालने में सफलता न मिलने पर विभागीय कर्मियों ने करीब दस फुट से अधिक लंबे पेड़ को काटकर हौज के किनारे खड़ा किया।
विज्ञापन


कुछ ही देर में भालू पेड़ के सहारे बाहर निकलकर भाग गया। भालू के बच्चे को पकड़कर जंगल में नहीं छोड़ने से लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों का घेराव कर दिया। उनका कहना था कि वन विभाग को भालू को भगाने के बजाय उसे पकड़कर दूसरी जगह जंगल में छोड़ना चाहिए था। क्षेत्र में कई भालू होने से लोग काफी परेशान हैं। डीएफओ रमेश चंद्र के समझाने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed