फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   bdc meeting in pauri

हिमालय गढ़वाल विवि की स्थापना रही बड़ी उपलब्धि

Thu, 11 Jul 2019 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
bdc meeting in pauri
पौड़ी। विकास खंड पोखड़ा की बीडीसी बैठक संपन्न हो गई है। सदन में जनप्रतिनिधियों ने जहां क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बिजली, पानी व स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे उठाए। वहीं ब्लाक प्रमुख ने सदन में पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को साझा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास खंड सभागार पोखड़ा में प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक हुई। इस मौके पर प्रमुख रावत ने कहा कि त्रि-स्तरीय पंचायत के पांच वर्ष का यह कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा। सदन के संचालन में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का रचनात्मक सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि ब्लाक में हिमालय गढ़वाल विवि की स्थापना बड़ी उपलब्धि रही। महाविद्यालय पोखड़ा के संचालन की स्वीकृति, चौबट्टाखाल ग्राम समूह पंपिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति सहित विभिन्न विकास कार्य हुए हैं। सदन में ग्राम प्रधान गवाणा विनोद बिष्ट ने पेयजल, प्रधान बड़ेथ मनोज कुमार ने क्षेत्र में विद्युत लाइन के झूलते तार, क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर रावत ने जयखाल-मयालगांव, घुघट्या मोटर मार्ग के पक्कीकरण, हाईस्कूल जयखाल में अध्यापकों की कमी दूर किए जाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद ने सदन में जिला स्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर कड़ा आक्रोश जताया। कार्यक्रम का संचालन राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह नेगी, बीडीओ मोहन चंद्र अंचल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी, देवेश्वरी देवी, पीएस बिष्ट, प्रधान रुपेश रावत, रेखा सुंदरियाल व सरोजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed