{"_id":"5d4ad5e08ebc3e6c9d3b5608","slug":"ban-on-salary-of-pd-and-action-pauri-news-drn315575445","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडी व एक्शन के वेतन पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडी व एक्शन के वेतन पर लगी रोक
विज्ञापन
मुख्यालय पौड़ी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एक के बाद एक मैराथन समीक्षा बैठक ली। जिला योजना की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए और जल संस्थान कोटद्वार के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बैठक में मोबाइल का उपयोग करने पर अधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई।
विकास भवन सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जिला योजना में 66 करोड़ के सापेक्ष 48 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 37 करोड़ रुपए विभिन्न विभागों को आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समीक्षा बैठक को लेकर कुछ अधिकारियों का व्यवहार उदासीन है। जिला योजना की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने उद्यान अधिकारी कोटद्वार, पेयजल निर्माण निगम के सहायक अभियंता को अधूरी जानकारी रहने पर कड़ी फटकार लगाई। डीएम ने मुख्य कृषि अधिकारी को मंडुवा खरीद के लिए चार क्रय केंद्र बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 32 दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में ई-लर्निंग, 52 प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण अधिगम प्रणाली के तहत रोचक बनाए जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन डीएसटीओ निर्मल शाह ने किया। इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग लक्ष्मण सिंह रावत, एडीएम डा. एसके बरनवाल, प्रभारी सीडीओ वेद प्रकाश, सीटीओ लखेंद्र गोंथियाल, सीएमाओ डा. बीएस जंगपांगी, सीईओ मदन सिंह रावत, डीईओ बेसिक कुंवर सिंह रावत, एसडीएम सदर मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।