{"_id":"5d59733a8ebc3e89907256c8","slug":"badrinath-highway-was-blocked-all-day-shrinagar-news-drn31670903","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार हो रहा अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार हो रहा अवरुद्ध
श्रीनगर से आगे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू के समीप पहाड़ी से मलबा गिरने से अवरूद?
- फोटो : SHRINAGAR
Link Copied
भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बार-बार अवरुद्ध होता रहा। इसके अलावा कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, जिससे सड़क पर चलना खतरनाक बना हुआ है। राजमार्ग पर मलबा आने से लोग वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर रहे हैं। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अनुसार, मलबा हटाने के लिए मशीनें लगातार काम कर रही हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरासू, सकनीधार, बछेलीखाल, मूल्यागांव, तीनधारा और तोताघाटी सहित अन्य स्थानों में पहाड़ी से मलबा गिर रहा है, जिससे यातायात बाधित होता रहा। सबसे अधिक दिक्कत श्रीनगर से छह किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग की ओर फरासू में बनी हुई है। यहां पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है। मशीनों से सड़क से मलबा हटाया जाने की प्रयास किए जा रहे, लेकिन दोबारा पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है। ऐसे में वाहन चालक श्रीनगर-खिर्सू-खेड़ाखाल और स्वीत-भटोली मोटर मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। संवेदनशील स्थानों में पत्थर गिरने से राजमार्ग पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। श्रीकोट पुलिस चौकी के एसआई पीएस बुटोला ने बताया कि खतरे को देखते हुए पुलिस बल फरासू में हैं। वहीं, लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर के अधिशासी अभियंता मनोज बिष्ट ने बताया कि संवेदनशील स्थानों में मशीन तैनात हैं। मलबा आने पर तत्काल हटाकर यातायात बहाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।