{"_id":"625afc71876a0d68462a1ac0","slug":"assistant-teacher-found-missing-in-inspection-suspended-pauri-news-drn4092426191","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नदारद मिली सहायक अध्यापिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नदारद मिली सहायक अध्यापिका निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक पौड़ी के एक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद कर नदारद मिली सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी/प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने निलंबन आदेश जारी करते हुए अध्यापिका को उप शिक्षा अधिकारी पौड़ी कार्यालय संबद्ध किया है।
ब्लाक पौड़ी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय परसुंडाखाल में सेवारत अध्यापिका को व्यवस्था के तौर पर राप्रावि रछुली में तैनात किया गया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से राप्रावि रछुली के अक्सर बंद होने की शिकायत की थी। शनिवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी/प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डा. आनंद भारद्वाज ने राप्रावि रछुली का औचक निरीक्षण किया, जहां सेवारत अध्यापिका बिना कारण बताए स्कूल बंद कर नदारद मिली। इस पर उन्होंने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सेवारत अध्यापिका रोबिना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही अध्यापिका को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय संबद्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा व्यवस्था में सुधार की दिशा में शिक्षकों-कर्मचारियों की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।