फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Asphaltization of four roads will be done at a cost of Rs 5 crore.

Pauri News: पांच करोड़ की लागत से होगा चार सड़कों का डामरीकरण

Fri, 31 Jan 2025 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Asphaltization of four roads will be done at a cost of Rs 5 crore.

विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड खिर्सू और पाबौ की चार सड़कों पर करीब पांच करोड़ की लागत से डामरीकरण का कार्य किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के हवाले से भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट ने बताया कि क्षेत्र की चार सड़कों के डामरीकरण के लिए पांच करोड़ 12 लाख सात हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

योजना के तहत खिर्सू में फरासू-मंदोली चकवाली मोटर मार्ग के 11 किलोमीटर से आगे के मार्ग पर 74 लाख 61 हजार रुपये, खंडाह-कोटी नेसु दुर्गाकोट मोटर मार्ग पर एक करोड़ 58 लाख 62 हजार की लागत व स्वीत-गहड़ ओडला मोटर मार्ग पर एक करोड़, छह लाख 14 हजार की लागत से डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य स्वीकृत करवाया गया है। इसके अलावा पाबौ ब्लॉक के सकल्याणा मल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य पर एक करोड़ 72 लाख 70 हजार की धनराशि खर्च की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed