फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Asphalt could not be laid even after three years

तीन वर्ष बाद भी नहीं बिछ पाया डामर

Thu, 16 Sep 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Asphalt could not be laid even after three years
विकास खंड देवप्रयाग के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले तीन मोटर मार्गों पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। डामरीकरण के अभाव में गर्मियों में धूल और बारिश में दलदल होने से मार्ग पर ग्रामीणों का पैदल चलना मुश्किल हो चुका है।
विज्ञापन

वर्ष 2018-19 में लोनिवि की ओर से हिंडोलाखाल जरोला, पौड़ीखाल ग्वालना नगर व हिंडोलाखाल भैसकोट मोटर मार्गों का निर्माण करवाया गया था, लेकिन आज तक मोटर मार्गों का डामरीकरण नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासी सोबन सिंह, विक्रम सिंह व गौर सिंह ने लोनिवि के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बारिश होने पर यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाते हैं। उन्होंने मोटर मार्गों का डामरीकरण नहीं किए जाने पर लोनिवि के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं लोनिवि देवप्रयाग के एई सतीश भट्ट ने बताया कि मोटर मार्गों के पक्कीकरण का अभी कोई प्रस्ताव नहीं आया है। अगर स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की ओर से पहल की गई, तो शीघ्र ही इस्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed