फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Arvind won in shot put and Akash won in javelin throw.

Pauri News: गोला फेंक में अरविंद और भाला फेंक में आकाश ने मारी बाजी

Thu, 21 Mar 2024 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Arvind won in shot put and Akash won in javelin throw.
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन




देवप्रयाग। गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत पीजी कॉलेज में आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता के गोला फेंक में अरविंद ने पहला, साहिल ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक में आकाश नेगी प्रथम, शेखर रावत द्वितीय व अरविंद तृतीय रहे। सभी विजय प्रतिभागी छात्रों को 30 मार्च को पुरस्कृत जाएगा।

कॉलेज में नमामि गंगे समिति के सदस्य डॉ. प्रतीक गोयल, डॉ. सोनिया, डॉ. प्रियंका व प्रभारी प्राचार्य डॉ. अर्चना धपवाल की अध्यक्षता में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। चक्का फेंक में अरविंद प्रथम, सौरभ द्वितीय व साहिल तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में ऋषभ नेगी ने पहला, तुषार कुमार ने दूसरा व आकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैरम में चांदनी विजेता व ऋषभ उप विजेता रहे। शतरंज में ऋषभ कुमार विजेता रहे। इस दौरान डॉ. रंजू उनियाल, डॉ. दिनेश सिंह नेगी, डॉ. यतिन काला, डॉ रश्मि, दिनेश बलूनी, सूरज ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed