{"_id":"5f31aa1c8ebc3e3ce56026e9","slug":"arrest-shrinagar-news-jmu2162797167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोपोर में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोपोर में दो आतंकी मददगार गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों के दो मददगारों को वाहन चेकिंग के दौरान बोमाई इलाके के दारपोरा में गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो ग्रेनेड और असाल्ट राइफलों के कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इनकी शिनाख्त इशफाक अहमद तथा मोहम्मद शफी बट के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सोमवार को आतंकियों के दो मददगार एक कार में हथियार लेकर आ रहे हैं। पुलिस, सेना की 22 आरआर तथा सीआरपीएफ की 92वीं तथा 179वीं की संयुक्त टीम ने बोमाई इलाके में नाके पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान संदिग्ध दिखने पर एक कार को रोका गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो अंदर से टीम को हथियार बरामद हुए। जिसके बाद कार में सवार दो मददगारों को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह सीमा के नजदीक से हथियार लाए थे, उन्हें कहा गया था कि वह इन हथियारों को आतंकियों तक पहुंचा दें।
पुलिस ने उनके बताए ठिकानों पर भी छापे मारे पर कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा पूछताछ जारी है।