फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Arranging 43 thousand candidates became a challenge for the university

43 हजार परीक्षार्थियों की व्यवस्था करना विवि के लिए बना चुनौती

Tue, 18 Aug 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Arranging 43 thousand candidates became a challenge for the university
एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि ने मुख्य परीक्षा संपन्न करवाने के लिए प्रदेश शासन से मदद मांगी है। परीक्षा देने के लिए लगभग पांच हजार परीक्षार्थी अन्य प्रदेशों से राज्य में आएंगे। जबकि कुल 135 परीक्षा केंद्रों में 43 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। विवि ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पत्र भेजकर छात्रों के रहने और आवागमन के संबंध में प्रशासन और पुलिस को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। विवि के अनुसार, शासन के सहयोग के बिना परीक्षा संचालित करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में 10 सितंबर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। परीक्षा के लिए छात्रों को बुलाने की तैयारी हो रही है, लेकिन व्यवस्था कराना चुनौतीपूर्ण है। विवि के कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि छात्रों के रहने एवं खाने की निजी स्तर पर व्यवस्था करना संभव नहीं है। विवि के स्तर भी उनकी व्यवस्था नहीं की जा सकती है। ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन होटल/धर्मशाला संचालकों से वार्ता कर व्यवस्था बना सकता है। ताकि छात्रों को असुविधा न हो। गढ़वाल विवि गढ़वाल मंडल के 7 जिलों के विभिन्न शहरों में स्थित 135 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवा रहा है। इसमें लगभग 43 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि इनमें से 5 हजार से अधिक परीक्षार्थी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, नार्थ ईस्ट राज्यों, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, बिहार और राजस्थान आदि प्रदेशों के हैं। ऐसे में गढ़वाल विवि के सामने परीक्षा कराना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed