फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Arrangements should be made to stop wild animals in the forest itself: Ishtwal

जंगली जानवरों को जंगल में ही रोकने की हो व्यवस्था: इष्टवाल

Mon, 30 Aug 2021 07:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Arrangements should be made to stop wild animals in the forest itself: Ishtwal
कांग्रेस प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल ने उत्तराखंड में जंगली जानवरों को जंगल में ही रोकने की समुचित व्यवस्था बनाने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा है। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव कविंद्र इष्टवाल ने पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल व विधायक केदारनाथ मनोज रावत के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इष्टवाल ने कहा कि पौड़ी के चौबट्टाखाल क्षेत्र में 15 दिन के भीतर गुलदार के हमले की करीब 10 घटनाएं हो चुकी हैं। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित व मौखिक शिकायत देने के बाद भी मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। गुलदार की दहशत के चलते अब लोग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं। इष्टवाल ने कहा कि जंगली जानवरों को जंगल में ही रोकने के लिए फलदार पौधे रोपे जाने चाहिए। पानी की व्यवस्था के लिए चालखाल बनवाई जाए। जंगलों का बाड़ीकरण भी किया जाए। इसके साथ ही वनाग्नि की घटनाएं करने वालों को 5 साल की सजा व जुर्माना लगाया जाए। इस मौके पर सुधीर सुंदरियाल, लाल सिंह भंडारी, अनु पंत, एसपी नौटियाल, अजय बहुगुणा, प्रेम बहुखंडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed