फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Approval for construction of Birkhal Barsila motorway

बीरखाल बरसीला मोटर मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति

Sun, 28 Mar 2021 06:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Approval for construction of Birkhal Barsila motorway
विकासखंड कीर्तिनगर के बीरखाल-बरसीला मोटर मार्ग निर्माण के लिए शासन ने 88.77 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। अब ग्रामपंचायत मंजूली तक चार किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोटर मार्ग निर्माण की मांग के लिए क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधि कई बार लोक निर्माण विभाग व तहसील पर धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन कर चुके है। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन ने राज्य योजना के तहत चार किमी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण फेज-1 के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है। इसके बाद मोटर मार्ग पर निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जाएगी। विधायक ने बताया कि प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पौड़ी को स्वीकृति आदेश की प्रतिलिपि भेज दी है। विधायक कंडारी ने बताया कि मंजूली तक मोटर मार्ग का निर्माण होने के बाद इसे खजूरा-गोठार मोटर मार्ग से लिंक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed