{"_id":"630f9cc53fdbdf4bc538e847","slug":"appointment-on-the-vacant-posts-of-ghss-manmati-should-be-done-soon-gopal-ram-pauri-news-drn42144938","type":"story","status":"publish","title_hn":"राउमावि मानमती के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति : गोपाल राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राउमावि मानमती के रिक्त पदों पर जल्द हो नियुक्ति : गोपाल राम
विज्ञापन
चमोली जनपद में देवाल ब्लॉक स्थित राउमावि मानमती के विद्यालय में शिक्षकों की कमी है। प्रबंध समिति व अभिभावकों ने जल्द रिक्त पदों पर नियुक्तियों की मांग की है।
विद्यालय प्रबंध समिति और अभिभावकों ने अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर बिष्ट से मुलाकात की। समिति अध्यक्ष गोपाल राम ने बताया कि विद्यालय में 65 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल में विज्ञान विषय में साल 2006 से, गणित में सहायक अध्यापक का पद साल 2021 से खाली पड़ा है। उन्होंने अपर निदेशक से जल्द ही रिक्त पदों पर शिक्षकों को तैनात करने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा से विद्यालय के उच्चीकरण की मांग भी की। कहा कि स्कूल उच्चीकरण के सभी मानकों को पूरा करता है। यह मांग तीन साल से उठाई जा रही है। स्कूल उच्चीकरण के सभी मानकों को पूरा करता है। अपर निदेशक बिष्ट ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस अवसर पर हेमा देवी, पार्वती देवी, जय सिंह, मान सिंह मौजूद रहे।