फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Appealed to the minister for not disclosing the theft

Pauri News: चोरी का खुलासा न होने पर मंत्री से लगाई गुहार

Mon, 24 Aug 2026 04:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:49 PM IST
विज्ञापन
Appealed to the minister for not disclosing the theft
श्रीनगर। कोतवाली क्षेत्र में छह माह पहले 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी हुए थे। इसका खुलासा न होने पर पीड़ित परिवार ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत से गुहार लगाई। मंत्री ने पुलिस को मामले की ठोस जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता अनिता बहुगुणा ने मंत्री को बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आभूषण बरामद नहीं हुए हैं। उन्होंने पुलिस से कड़े निर्देश देने की मांग की। मंत्री ने अनिता बहुगुणा की आपबीती सुनकर कोतवाली पुलिस से जानकारी ली। उन्होंने छह माह में चोरी की घटना पर गंभीरता न दिखाने पर नाराजगी जताई। मंत्री ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए। अनिता बहुगुणा के अनुसार, 23 जनवरी को वह पति के साथ बाहर गई थीं। 15 फरवरी को घर में रखे 15 लाख के आभूषण चोरी हो गए। इनमें सात अंगूठियां, दो हार और दो जोड़ी कान के कुंडल शामिल थे। रविवार को मंत्री से गुहार के बाद सोमवार को उन्होंने कोतवाली पुलिस से मुलाकात की। प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed