फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Annual worship rituals concluded at Kevat Mohalla Ganga Vihar

Pauri News: केवट मोहल्ला गंगा विहार में वार्षिक पूजन अनुष्ठान संपन्न

Sun, 30 Nov 2025 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 30 Nov 2025 04:47 PM IST
विज्ञापन
Annual worship rituals concluded at Kevat Mohalla Ganga Vihar
श्रीनगर। केवट मोहल्ला गंगा विहार में क्षेत्रीय अधिष्ठात्री मां बाला सुंदरी, मां भगवती कालींका तथा बाबा भैरवनाथ के वार्षिक पूजन अनुष्ठान का तीन दिवसीय मंडाण कार्यक्रम धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। ध्वजा-निशान सहित शोभायात्रा में क्षेत्रवासियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
विज्ञापन

मंदिर समिति के अध्यक्ष हुकुम लाल ने बताया कि बाला सुंदरी माता का मंदिर उनके पूर्वजों द्वारा आदिकाल से स्थापित अधिष्ठात्री स्वरूप है, जो बांसवाड़ा एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। वहीं मां कालींका को पूरे क्षेत्र की रक्षपाल देवी माना जाता है। बाबा भैरवनाथ की कृपा भी भक्तों पर बनी रहती है। अनुष्ठान के दौरान दूर-दराज से आईं ध्याणियों ने भी अपने मायके पहुंचकर पूजा-अर्चना में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। अंतिम दिन सामूहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में पार्षद शुभम प्रभाकर, हुकुम लाल, रजनु लाल, रजनी देवी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, रुक्मा देवी, मंदिर समिति के सदस्यों सहित समस्त क्षेत्र का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed