फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Angry villagers sit on dharna due to non-construction of filter

फिल्टर का निर्माण न होने से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठे

Tue, 20 Jul 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers sit on dharna due to non-construction of filter
कीर्तिनगर ब्लॉक के हिंसरियाखाल, पाटाखाल व अकरी बारजूला क्षेत्र की 90 बस्तियों को पेयजल आपूर्ति करने वाली लक्ष्मोली हडिमधार पंपिंग पेयजल योजना से दूषित आपूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण फिल्टर प्लांट निर्माण की मांग के लिए धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को युवा जन संघर्ष मंच के बैनर तले मायादेवी खाल के रामलीला मैदान में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पांच साल से क्षेत्र के लोग बिना फिल्टर का पानी पीने को मजबूर है। अब तक विभाग योजना पर फिल्टर प्लांट का निर्माण नहीं करवा पाया है। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उन्हें विभाग और क्षेत्रीय विधायक की ओर से लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता धरना जारी रखा जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों ने टैंकों की सफाई, फिटरों को उचित मानदेय देने, त्यूना गदेरे का पानी टेप करने की मांग भी की। इस मौके पर मंच के अध्यक्ष अजय सेमवाल, राहुल, बंगवाल, बद्री प्रसाद सेमवाल, अनुज पुंडोरा, प्रधान प्रतीक्षा लिंगवाल, प्रधान वीरेंद्र बंगवाल, प्रधान सुनय कुकशाल, सजनी देवी, विधाता देवी, पूनम देवी, गिरीश उनियाल, रामस्वरूप उनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

फिल्टर प्लांट के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। टैंकों की सफाई का काम भी करवाया जा रहा है। ग्रामीणों की जो भी मांग है, उस पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। -नरेश पाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान देवप्रयाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed