फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Angry contractors put locks on the office of Public Works Department

आक्रोशित ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर जड़े ताले

Wed, 25 Aug 2021 09:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Angry contractors put locks on the office of Public Works Department
कीर्तिनगर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन करते ठेकेदार संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर की ओर से निर्माण कार्यों की बड़ी निविदाएं जारी करने के विरोध में अलकनंदा वेलफेयर ठेकेदार संगठन ने विभागीय कार्यालय पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी है। ठेकेदारों ने कहा कि बड़ी निविदाओं से चंद लोगों को काम दिया जा रहा है जबकि विभाग में पंजीकृत करीब 380 से अधिक ठेकेदार बेरोजगार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष चिरंजीव पुंडीर के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग कार्यालय परिसर पहुंचे ठेकेदारों ने विभाग और शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे गुस्साए ठेकेदारों ने कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर कर ताले जड़ दिए। परिसर में धरने पर बैठे ठेकेदारों ने कहा कि संगठन लंबे समय से बड़ी निविदाओं का विरोध कर रहा है। इसके बाद भी निर्माण कार्यों की बड़ी निविदाएं जारी की जा रही हैं। इससे ठेकेदारी पर निर्भर कई परिवारों के सम्मुख रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संगठन के अध्यक्ष पुंडीर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर में 380 से अधिक ठेकेदार डी श्रेणी में पंजीकृत हैं लेकिन साढ़े तीन वर्षों से सी श्रेणी से ऊपर के चंद ठेकेदारों को काम दिया जा रहा है। जब तक निर्माण कार्यों की बड़ी निविदाओं को निरस्त कर छोटी निविदाएं जारी नहीं की जाती तब तक तालाबंदी के साथ क्रमिक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर ठेकेदार संगठन ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी व अधीक्षण अभियंता को मांगों का ज्ञापन भेजा। इस मौके पर संगठन के संरक्षक विजयंत सिंह निजवाला, विनोद रावत, रणवीर बिष्ट, विपिन पंवार, विक्रम सिंह बिष्ट, भगवान सिंह रावत, दिगंबर सिंह, उम्मेद सिंह, सुरेंद्र कंडारी, नरेंद्र रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed