फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger in the main organization for not taking action on the demands

मांगों पर कार्रवाई न होने पर प्रधान संगठन में रोष

Mon, 07 Feb 2022 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Anger in the main organization for not taking action on the demands
प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है। कहा कि कई बार मांगों का ज्ञापन सौंपने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके खिलाफ आचार संहिता समाप्त होने के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को विकास खंड कीर्तिनगर में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकसाल की अध्यक्षता में संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर प्रधानों ने कहा कि दो वर्षों से मनरेगा के तहत करवाए गए निर्माण सामग्री का आपूर्तिकर्ता एजेंसियों को भुगतान नहीं किया गया है। अब एजेंसियां भी सामग्री देने से इनकार करने लगी हैं, जिससे मनरेगा के तहत करवाए जाने वाले निर्माण कार्य प्रभावित होने से ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। जबकि डोंगल एक्टीवेट न होने से प्रधानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान संगठन ने आचार संहिता समाप्त होने के बाद आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed