फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger burst against NCC Academy transfer

एनसीसी अकादमी स्थानांतरण के विरोध में फूटा गुस्सा

Tue, 06 Aug 2019 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Anger burst  against  NCC Academy transfer
एनसीसी अकादमी स्थानांतरण के विरोध में कीर्तिनगर में जूलूस निकालते हुए लोग - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड देवप्रयाग के श्रीकोट माल्डा गांव से एनसीसी अकादमी स्थानांतरण के विरोध में क्षेत्रीय जनता सहित विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से का गुस्सा फूटा। लोगों ने कीर्तिनगर मुख्य बाजार में जुलूस निकालने के बाद एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और फिर मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक का पुतला फूंका। इस मौके पर तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए अकादमी के पौड़ी स्थानांतरण रोकने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को देवप्रयाग व कीर्तिनगर ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोग कीर्तिनगर के ढुंडप्रयाग बैंड पर एकत्रित हुए। यहां लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्य बाजार में एनसीसी अकादमी स्थानांतरण के विरोध में जमकर नारे बाजी कर जुलूस निकाला। इसके बाद जुलूस तहसील मुख्यालय पहुंचा। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की देवप्रयाग ब्लाक के श्रीकोट माल्डा गांव से एनसीसी अकादमी को पौड़ी जनपद के देवार गांव में स्थापित करने की घोषणा पक्षपात पूर्ण है। मुख्यमंत्री का गृह जनपद होने से मोहवश अकादमी को पौड़ी स्थानांतरित किए जाने की बात की जा रही है। इस मौके पर मौजूद विभिन्न राजनीतिक दलों व क्षेत्रीय संगठनों से जुड़े लोगों ने कहा कि किसी भी कीमत पर क्षेत्र की उपेक्षा बर्दास्त नहीं की जाएगी। सभा के पश्चात उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। कहा कि एनसीसी अकादमी निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से श्रीकोट माल्डा में भूमि भी उपलब्ध करवाई गई थी, जिसके बाद 9 फरवरी 2016 को 29 करोड़ 32 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था, लेकिन आज तक एनसीसी अकादमी निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। प्रदर्शन में उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट, ब्लाक प्रमुख देवप्रयाग जयपाल पंवार, नगर पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोठियाल, विजयंत निजवाला, मगन सिंह बिष्ट, समीर रतूड़ी, गणेश भट्ट, मनवर कठैत, कौंसा भट्ट, शाकंबरी देवी, रामेश्वर प्रसाद, जगदंबा कुमांई, चंद्रभानु तिवारी, साब सिंह व विक्रम फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed