{"_id":"66167533ef6f215ac80ffae5","slug":"anger-among-the-people-of-pragya-vihar-over-irregular-supply-of-drinking-water-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-105106-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पेयजल की अनियमित आपूर्ति पर प्रज्ञा विहार के लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पेयजल की अनियमित आपूर्ति पर प्रज्ञा विहार के लोगों में रोष
Wed, 10 Apr 2024 04:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
10 से अधिक दिनों से बनी हुई है दिक्कत
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत श्रीकोट गंगानाली के प्रज्ञा विहार के लोगों ने अनियमित पेयजल आपूर्ति पर गहरा रोष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि जिस लाइन से पेयजल आपूर्ति कराई जा रही है वह पुरानी हो गई है, जिससे करीब 10 से अधिक दिनों से लोगों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने जल संस्थान से पेयजल आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की है।
स्थानीय निवासी अनिल गुसाईं, गजेंद्र बत्र्वाल, विजय भट्ट, यशपाल सिंह रावत ने कहा कि गत वर्ष भी इसी समस्या के संदर्भ में जल संस्थान को अवगत कराया गया था, बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। जेएस गुसाईं, जगदंबा उनियाल, गजेंद्र सिंह खत्री, रविंद्र सिंह, भागवत प्रसाद व संदीप ने कहा कि एक वर्ष बीतने के बाद भी हमारी समस्या पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जो खेद का विषय है। जबकि विभाग द्वारा पानी के बिल खर्च किए गए पानी से कहीं ज्यादा आ रहे हैं। उन्होंने समस्या के समाधान के लिए जल संस्थान से जल्द नई पाइप लाइन बिछाने की मांग की है।
प्रज्ञा विहार में पेयजल की समस्या का संज्ञान लेकर जल्द लोगों की परेशानी दूर कर दी जाएगी। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों से बात भी की जाएगी।
कृष्णकांत, सहायक अभियंता, जल संस्थान, श्रीनगर गढ़वाल।