फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Anger among people troubled by drinking water shortage in Dangchaura

Pauri News: डांगचौरा में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों में आक्रोश

Tue, 25 Feb 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Anger among people troubled by drinking water shortage in Dangchaura

विज्ञापन
श्रीनगर। कीर्तिनगर ब्लॉक के डांगचौरा में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुग्ड्डा-गहड़ मोटर मार्ग के नव निर्माण कार्य के कारण करीब 10 दिनों से अधिक समय से ग्रेविटी योजना की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी है, इसके कारण बगीचा, डांगचौरा आदि स्थानों पर पेयजल आपूर्ति ठप है। कहा, अकरी-बारजुला पंपिंग योजना की लाइन से भी अनियमित आपूर्ति हो रही हैं, इससे लोगों को पेयजल स्रोतों से पानी जुटाने को विवश होना पड़ रहा है।डांगचौरा निवासी कुलदीप डोभाल ने कहा कि डांगचौरा में जल संस्थान की ओर से कराई जाने वाली पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों के सामने कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। कहा, सड़क निर्माण के कारण हुई इस समस्या के समाधान की मांग करने के बावजूद कोई हल नहीं निकल पा रहा है। इसके कारण जिन लोगों के मवेशी हैं उनको सबसे ज्यादा परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जल निगम की अकरी-बारजुला पंपिंग योजना भी शो पीस बनी हुई है। उन्होंने तत्काल समस्या रा समाधान न होने पर आंदोलन करने की बात कही।




जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नरेश पाल ने कहा कि सड़क निर्माण से करीब 400 मीटर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को लोनिवि से जल्द ठीक कराने को कहा गया है। इसको ठीक कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed