{"_id":"e2b1bb3fe826a08322276de9f10e3cdf","slug":"anger-against-palikadhyaksh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिकाध्यक्ष के खिलाफ फूटा सभासदों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिकाध्यक्ष के खिलाफ फूटा सभासदों का गुस्सा
श्रीनगर
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पालिकाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर पांच सभासद खासे नाराज हैं। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर तानाशाह होने का आरोप लगाया। कहा कि वे लगातार सभासदों की उपेक्षा कर रहे हैं। सभासदों ने एक स्वर में कहा कि पालिकाध्यक्ष का यहीं रवैया रहा तो समय आने पर अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में पालिका के पांच सभासदों ने प्रेस वार्ता कर पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सभासद मनीष नौटियाल ने कहा कि पालिकाध्यक्ष दोहरे मापदंड अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ वे जीवीके कंपनी का विरोध करने की बात कहते हैं और दूसरी ओर जीवीके से मेले के नाम पर आर्थिक सहयोग लेते हैं। नौटियाल ने कहा कि गोला बाजार का नया अंडरग्राउंड मॉडल बिना भू-गर्भीय सर्वेक्षण, बोर्ड की सहमति व जनसहभागिता के ही सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गोला बाजार पालिका का नहीं बल्कि पानी का बाजार कहलाएगा। मेले में दी गई जिम्मेदारियों से इस्तीफे की बात पर जितेंद्र रावत व भगत सिंह रावत ने कहा कि मेले का कोई विरोध नहीं है। विरोध सिर्फ पालिकाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर है। उन्होंने कहा कि पालिका के विकास कार्यों के लिए तैयार डीपीआर में स्वीकृति 9.14 करोड़ धनराशि जीवीके से लाने की लड़ाई भी लड़ी जाएगी। खेल तमाशा प्रभारी मनोज त्यागी ने कहा कि पालिकाध्यक्ष ने पहले से ही अंधेरे में रखा है। सुधांशू नौडियाल ने मेले में दी गई सभी जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने की घोषणा की।