फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Allegations of rigging in appointments, AAP burnt effigies

नियुक्तियों में धांधली का आरोप, आप ने फूंका पुतला

Thu, 09 Sep 2021 09:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in appointments, AAP burnt effigies
कीर्तिनगर में राज्य सरकार का पुतला फुंकते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SHRINAGAR
आउट सोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आप ने विभिन्न स्थानों में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। पार्टी ने सरकार से बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के इस्तीफा लेने की मांग की।
विज्ञापन

कीर्तिनगर बाजार में आप के राज्य कार्यकारिणी सदस्य समीर रतूड़ी और युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हाल में कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) ने बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार की पोल खोली। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने मानकों को अनदेखा कर व आम जनमानस के हितों को दरकिनार कर पूंजीपतियों व ठेकेदारों को आउट सोर्स कार्य दिए। प्राइवेट कंपनी अपना मुनाफा कमाने के लिए नियम विरुद्ध कार्य कर पैसों के आधार पर बिना जांच व इंटरव्यू के नियुक्ति करने में लगी है। प्रदर्शन में सौरभ शाह, जसवंत, प्रवीण गुसाईं, गौरव व प्रवीण चौहान आदि शामिल थे। विकास खंड कीर्तिनगर के हिंसरियाखाल में आप युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed