फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Allegations of poor asphalting

Pauri News: घटिया डामरीकरण का लगाया आरोप

Tue, 20 May 2025 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Allegations of poor asphalting
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक के पिपला टेका व बौंसाल मोटरमार्ग पर घटिया डामरीकरण का आरोप लगाते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन दिया है। मिचोड़ा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक नेगी व पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी ने डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि इन दिनों बौसाल-मुंडनेश्वर कल्जीखाल व पिपला टेका मार्ग में घटिया डामरीकरण का काम किया जा रहा है। कहा कि डामरीकरण के दौरान पैदल मार्ग व पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हैं। साथ ही स्कवर भी नहीं खोले गए हैं। साथ ही मुख्य गदेरे से पुलिया नहीं बनाई गई है। आरोप लगाया कि डामरीकरण अभी से उखड़ने लगा है, जबकि अभी डामरीकरण का काम पूरा भी नहीं हुआ है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है। कहा कि मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर 26 मई को जिला मुख्यालय में ग्रामीणों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed