फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Allegations of irregularities in development works, DM gave investigation instructions

Pauri News: विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप, डीएम ने दिए जांच निर्देश

Wed, 04 Dec 2024 10:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in development works, DM gave investigation instructions

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड नैनीडांडा की दो ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी पौड़ी से की है। डीएम ने डीपीआरओ पौड़ी को जांच सौंपकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
नैनीडांडा ब्लाॅक के कफलटांडा निवासी सुनील दत्त सुंदरियाल ने बीते अक्तूबर माह में डीएम पौड़ी को एक शिकायती पत्र भेजा। पत्र में उन्होंने बताया कि पंचायत में वाटर कूलर, बैंच, स्ट्रीट लाइट, कूड़ेदान की खरीदारी की गई, जो बाजार मूल्य से अधिक दाम की हैं। आरोप लगाया कि पंचायत में सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने प्रकरण में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर ब्लाॅक के बड़ेथ गांव निवासी विक्रम नेगी ने डीपीआरओ पौड़ी को एक शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

पत्र में नेगी ने बताया कि मनरेगा में हुए कार्यों में प्रवासी ग्रामीणों को मजदूर दर्शाया गया है। निर्माण कार्यों में उपयोग में लाए गए सीमेंट के बैग अधिक दर्ज किए गए हैं। कहा है कि गांव में 20 से 25 सोलर लाइटें लगी हैं। जबकि अभिलेखों में 41 दर्ज की गई हैं। ग्रामीण विक्रम नेगी ने विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने डीपीआरओ पौड़ी को जांच के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ पौड़ी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नैनीडांडा ब्लाॅक के ग्राम पंचायत कफलटांडा व बड़ेथ में विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप की शिकायत मिली है। कहा, दोनों ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जांच कर जल्द ही रिपोर्ट डीएम पौड़ी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed