फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   All the evidence found in the resort is safe: Rekha Arya

रिजॉर्ट में मिले सभी सुबूत हैं सुरक्षित : रेखा आर्य

Mon, 26 Sep 2022 11:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में सरकार ऐसी नजीर पेश करेगी कि भविष्य में अपराधी किसी बेटी के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने की सोचें भी न। उन्होंने अंकिता के माता-पिता को ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि अंकिता प्रकरण में साक्ष्य छुपाने की बात होती तो आरोपी के परिजनों को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता।

विज्ञापन
All the evidence found in the resort is safe: Rekha Arya

विस्तार

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में सरकार ऐसी नजीर पेश करेगी कि भविष्य में अपराधी किसी बेटी के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने की सोचें भी न। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड अंकिता के लिए रो रहा है। उन्होंने कहा कि रिजॉर्ट में मिले सभी सुबूत सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम रेखा आर्य अंकिता के गांव पहुंचीं। उन्होंने अंकिता के माता-पिता को ढांढस बंधाते हुए न्याय का भरोसा दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा अंकिता की मां श्रीकोट में मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। सरकार इसको उच्चीकृत कर आंगनबाड़ी केंद्र बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजेगी। कहा विभाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिये से जल्द परिवार तक आर्थिक मदद पहुंचाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम व सरकार का प्रयास है कि जांच में कोई कोताही न हो। घटना के लिए जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। रेखा आर्य ने कहा कि सरकार की कार्रवाई को लेकर परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है। उन्होंने पटवारी की ओर रिपोर्ट दर्ज करने में हुई देरी पर सवाल उठाए हैं। कहा कि सरकार जल्द कई क्षेत्रों को रेगुलर पुलिस को सौंपने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंकिता प्रकरण में साक्ष्य छुपाने की बात होती तो आरोपी के परिजनों को पार्टी से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता। उन्हें आयोग जैसी वैधानिक संस्थान से बाहर नहीं किया जाता। कार्रवाई साफ बताती है कि सरकार की मंशा क्या है। बुलडोजर चलाने वाली बात है तो जनभावनाओं को देखते हुए और उसकी पुष्टि करते हुए बुलडोजर चलाया गया। उन्होंने कहा रिजॉर्ट में फॉरेंसिक व पुलिस जांच में मिले सभी साक्ष्य सुरक्षित रख लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed