{"_id":"61096fc68ebc3e88cd674e0f","slug":"all-ration-cards-will-be-checked-in-pauri-pauri-news-drn3864379154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में सभी राशन कार्डों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में सभी राशन कार्डों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद पौड़ी में फर्जी राशन कार्डों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सभी राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन का आदेश जारी किया है। डीएम ने जांच टीमें गठित कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
जनपद पौड़ी में कुल 1 लाख 63 हजार 700 राशन कार्ड धारक हैं। जिले में फर्जी राशन कार्डों की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरटीआई के तहत श्रीनगर में बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड पाए जाने का खुलासा भी हुआ। इस मामले के बाद राशन कार्डों की जांच का आदेश जारी किया गया है। डीएम ने शहरी क्षेत्र में जिला पूर्ति अधिकारी, एसडीएम श्रीनगर, लैंसडाउन, कोटद्वार, सतपुली व यमकेश्वर के अगुवाई में जांच टीमें गठित की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों, वन ग्रामों व वन क्षेत्र चीला में संबंधित क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी, एसडीएम और न्याय पंचायत स्तर पर सहायक खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ का दावा है कि जनपद में वर्ष 2014 से बड़ी संख्या में फर्जी राशन कार्ड बनाए गए हैं। -----------
266 कर्मचारियों के कार्ड निरस्त
पौड़ी। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत तहसील श्रीनगर में फर्जी कार्ड बनाए जाने और सरेंडर किए जाने का खुलासा हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने बताया कि तहसील श्रीनगर में 266 सरकारी कर्मचारियों के कार्ड निरस्त हुए हैं। इन कर्मचारियों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना व राज्य खाद्य योजना के कार्ड बनवाए थे। पूर्ति विभाग ने 100 कार्ड धारकों को नोटिस जारी किया है। इनमें से 80 ने कार्ड सरेंडर कर दिए हैं। जबकि 20 ने कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
-----------
जिलाधिकारी ने राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन के लिए जांच टीमें गठित की हैं। टीमों को जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर सौंपनी है। रिपोर्ट के बाद मामले में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -राकेश पंत, प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी पौड़ी।