फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   AISA student organization demonstrated in Srinagar

Pauri News: श्रीनगर में आइसा छात्र संगठन ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Dec 2025 05:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
AISA student organization demonstrated in Srinagar
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय गेट पर मंगलवार को आइसा छात्र संगठन ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषी पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

आइसा से जुड़े छात्रों ने कहा कि देहरादून में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहीं नर्सिंग अभ्यर्थियों पर पुलिस का ऐसा व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन का रवैया लगातार छात्रों के प्रति नकारात्मक होता जा रहा है। श्रीनगर में हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि देहरादून घटना में पुलिस को अभ्यर्थियों की मदद करनी चाहिए थी, न कि उन पर हाथ उठाना चाहिए था। प्रदर्शन करने वालों में शिवांक नौटियाल, रॉबिन असवाल, प्रियंका खत्री, अरुणेश, युवराज, अनादि, आयुष, हर्षित और दीक्षा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed