फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Agniveer scheme plays with the future of the youth: Dr. Rawat

अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़: डॉ. रावत

Sun, 05 Jul 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Jul 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Agniveer scheme plays with the future of the youth: Dr. Rawat
पौड़ी। जिला मुख्यालय में रविवार को कांग्रेस ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत रैली निकाली, जो एजेंसी चौक से प्रेक्षागृह तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना लागू होने के बाद प्रदेश के युवा परेशान है। सरकार ने यह योजना लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कहा कि भाजपा के राज में राममंदिर में घोटाले का मामला सामने आया है लेकिन अभी तक एक भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में 45 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सजवाण ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी का समर्थन बढ़ाने और एकजुट रहने की अपील की। वहीं विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि जनता सरकार से नाराज है और कांग्रेस के प्रति समर्थन बढ़ रहा है, साथ ही गुटबाजी छोड़कर एकजुटता पर जोर दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, हरिकृष्ण भट्ट, अरूणा कुमार, सुंदरलाल मुयाल, विनोद दनोशी, तामेश्वर आर्य, वीरप्रताप, गौरव सागर, प्रमोद मंद्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



प्रत्याशियों को दिलाई एकजुट रहने की शपथ
पौड़ी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे सभी प्रत्याशियों को मंच पर बुलाकर एकजुट रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिस भी दावेदार को टिकट देगा, सभी मिलकर उसे जीत दिलाने का काम करेंगे। इसके बाद सभी दावेदारों ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed